Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

शादी से पहले मिलेगी रिश्तों की समझ : तेरे-मेरे सपने’ विवाह पूर्व परामर्श केंद्र का शुभारंभ

जावेद शीशगर

Sun, Jan 18, 2026 0 Views

शादी से पहले मिलेगी रिश्तों की समझ — ‘तेरे-मेरे सपने’ विवाह पूर्व परामर्श केंद्र का शुभारंभ

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, झाबुआ द्वारा विवाह पूर्व परामर्श केंद्र ‘तेरे-मेरे सपने’ का संचालन वन स्टॉप सेंटर में प्रारंभ किया गया है। इस परामर्श केंद्र का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को किया गया।

यह पहल राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन में मजबूत पारिवारिक एवं वैवाहिक रिश्तों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं एवं परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। परामर्श केंद्र का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवतियों एवं वैवाहिक जोड़ों को विवाह से पूर्व विभिन्न वैवाहिक, व्यक्तिगत एवं व्यवहारिक पहलुओं पर संवाद हेतु एक सुरक्षित, सहयोगी एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने मन की बात साझा कर सकें और आवश्यक परामर्श प्राप्त कर विवाहित जीवन की सशक्त शुरुआत कर सकें।

शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री बिट्टू सिंगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राधूसिंह बघेल, सहायक संचालक श्रीमती वर्षा चौहान, श्री अजय चौहान, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती लीला परमार, परामर्शदाता, केशवर्कर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

Jhabua