थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले : फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता, अवैध पिस्टल जप्त , 02 आरोपी गिरफ्तार झाबुआ एमपी न्यूज 24
जावेद शीशगर
Sun, May 25, 2025 0 Views
थाना जावरा शहर पुलिस द्वारा पिस्टल से फायर हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपियो को गिरफ्तार करने मे मिली बडी सफलता, अवैध पिस्टल जप्त , 02 आरोपी गिरफ्तार
झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
जावरा पुलिस ने पिस्तौल से फायर द्वारा हत्या के प्रयास करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिसअधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फरियादी शाहरुख पिता अब्दुल हामीद कुरैशी जाति मुसलमान उम्र 31 साल निवासी जैलरोड़ जावरा द्वारा रिपोर्ट किया की 21मई 2025 को रात्री करीब 11.30 बजे मै अपने ससुराल मेरी पत्नि को लेने गया था, जहां करीब एक घण्टे में अपने ससुराल मे रुका और मै, मेरी पत्नि सानिया व ससुर रईस कुरैशी बाहर बैठे हुए थे कि रंजीशवश रात करीब 12.30 बजे अरशद पिता नवाब खान व उसका दोस्त वसीम उर्फ चौकडी दोनो घर के सामने आकर मुझे मां बहन की नंगी -नंगी गालीया देने लगे मैने गालीया देने से मना किया तो अरशद ने वसीम उर्फ चौकडी को कहा कि पिस्टल से फायर कर दे तो वसीम उर्फ चौकडी ने जान से मारने की नियत से उसके हाथ मे रखी पिस्टल से मुझ पर फायर कर दिया इतने मे मै दिवार की आड मे छुप गया । पिस्टल की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकठ्ठे हो गये और वसीम उर्फ चौकडी व अरशद दोनो वहां से भाग गये जिस पर थाना जावरा शहर पर अप.क्रं.- 181/2025 धारा 109 ,296 बीएनएस,25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जावरा शहर को निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन मे उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ उक्त प्रकरण के फरार आरोपी वसीम चोकडी व अरशद को मुखबिर सुचना के आधार पर हुसैन टेकरी जावरा से गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त अवैध पिस्टल जिससे फायर किया था शुगर मील जावरा के पास से जप्त किया गया। आरोपी वसीम चोकडी थाना जावरा शहर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जिसके विरुद्ध पुर्व से ही जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित है । आरोपीयो से अवैध पिस्टल कहा से लाए थे इस सम्बंध मे पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ की जावेगी ।
इस मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक.रघुवीर जोशी , सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र पुरोहित , प्रधान आरक्षक मृदंग सातपुते, जाकिर खान व अजय दुबे आरक्षक ,राधेश्याम चौहान , सुरेन्द्रपाल सिंह, राजेश पंवार,अभय चौहान, जीवन विश्वकर्मा ,शैलेन्द्रसिंह ,यशवन्त जाट,रामप्रसाद मीणा सोहनपाल , दिपक यादव, नारायणसिंह , रणजीतसिंह, राजेश परिहार, विष्णुसिंह, मोहित नोगीया, चन्द्रपालसिंह एवं सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही ।
Tags :
जावरा