Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

थाना प्रभारी पेटलावद व उनकी टीम द्वारा वाहनो पर पत्थर मारने वाले बदमाश : के विरूद्ध बडी कार्यवाही।

जावेद शीशगर

Fri, Jul 11, 2025 0 Views

थाना प्रभारी पेटलावद व उनकी टीम द्वारा वाहनो पर पत्थर मारने वाले बदमाशो के विरूद्ध बडी कार्यवाही।

करवड-झाबुआ रोड पर वाहनों पर पत्थर मारकर तोडफोड करने वाले शिवा-11 गैंग के मुखिया व सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

झाबुआझाबुआ से चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट।

झाबुआ पेटलावाद पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा करवड-रतलाम रोड पर वाहनों पर पत्थर मारकर तोडफोड कर घटना का अंजाम देने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने पर निर्देशित किया गया था।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया व उनकी टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06-07/07/2025 को किराना व्यापारी वैभव सोलंकी निवासी मोहनकोट उनकी कार क्रमांक MP43JC9214 एवं रोहन जोशी निवासी पेटलावद, कार क्रमांक MP09JJ7772 से अपनी साथी के साथ सांवरिया सेठ (राजस्थान) से दर्शन कर पेटलावद लोट रहे थे। रतलाम-करवड रोड, जीवली घाटी ग्राम मोर पर देर रात्रि शिवा-11 गैंग के बदमाशो द्वारा अपनी दो मोटर सायकलो पर बैठकर वाहनो को रोककर अवैध रूप से रूपयें मांगने से न देने पर पत्थर व लठ्ठ से तोडफोड कर वाहनो को नुकसान पहुंचाया था।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 119(1), 296, 115(3), 351, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सुचना पर 01 बाल अपचारी सहित 04 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना मे प्रयुक्त दो मोटरसायकल को भी जब्त किया गया।

सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक दीपक देवरे, चौकी प्रभारी करवड सउनि प्रहलादसिंह चुण्डावत, सउनि लाखनसिंह भाटी, प्रआर 71 विजेन्द्रसिंह, आरक्षक 666 कान्तिलाल, आरक्षक 640 मुकेश सोलंकी, आरक्षक 478 रवि भाभर, आरक्षक 553 हालुसिंह मचार, आरक्षक 336 राहुल मुजाल्दा, चालक आरक्षक 623 मोतीलाल डिण्डोर, आरक्षक 113 पंकज राजावत का सहरानीय कार्य रहा।

Tags :

तोड़ फोड़ करने पर हुई सझा