मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री साहू का अखिल भारतीय राठौर : क्षत्रिय महासभा व राठौर वीर सेना ने किया सम्मान
जावेद शीशगर
Thu, Aug 28, 2025 0 Views
मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री साहू का अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा व राठौर वीर सेना ने किया सम्मान
जावरा (नि प्र ) मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ) रवि करण साहू का प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया की उपस्थिति में प्रसिद्ध अभिभाषक समरथ साहू के अरिहंत कॉलोनी जावरा स्थित निवास पर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा व राठौर वीर सेना की ओर से शाल श्रीफल एवं पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता व पत्रकार जगदीश राठौर, राष्ट्रीय वीर सेना शाखा जावरा के अध्यक्ष संतोष राठौर ( साईं कृपा नमकीन ) महासभा सदस्य व न्यूज़ चैनल संवाददाता विजय राठौर व न्यूज़ चैनल संवाददाता श्याम राठौर, श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश राठौर (कांटा बाट वाले ) व सुनील राठौर (मिर्ची वाले) व प्रचार मंत्री मुकेश राठौर (पप्पू भैया) कार्यकारिणी सदस्य समरथ राठौर ( मामा ) के अलावा अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। श्री साहू ने अभिभाषक समरथ साहू के निवास पर पहुंचते ही उनकी माताजी के चरण स्पर्श करने के उपरांत परिवारजनों से सोजन्य मुलाकात कर अन्य पदाधिकारीगण के साथ भोजन ग्रहण किया । इसके पूर्व बोर्ड अध्यक्ष श्री साहू का अभिभाषक श्री समरथ साहू व परिवार जनों ने श्रीफल भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर व साफा बांधकर सम्मान किया ।

Tags :
Jaora