जोबट 31वाँ विशाल श्री साईं भंडारा एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन : जोबट 31वाँ विशाल श्री साईं भंडारा एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन
जावेद शीशगर
Wed, May 20, 2026 104 Views
जोबट 31वाँ विशाल श्री साईं भंडारा एवं श्रीमद् भागवत कथा आयोजन
ऊॅं नमः शिवाय ।।श्री गणेशाय नमः।। श्री साई राम
"कथा श्रवण और प्रभु भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है।"
जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी
जोबट की पवित्र धरा पर होने जा रहा यह भव्य आयोजन क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है।
आयोजन की मुख्य विशेषताएँ:
राष्ट्रीय कथावाचक विदुषी अंजलि जी जोशी (बेटमा) द्वारा 23 से 29 मई रात्रि 08.30 बजे से उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना निश्चित ही एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभव होगा। 23 मई रात्रि 8:00 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा पंडित श्री रामचंद्र उपाध्याय द्वारा, 28 मई प्रातः 9:00 बजे पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ, 29 मई प्रातः 9:00 बजे साईं रुद्राभिषेक, 30 मई प्रातः 9 से 12:00 तक नगर में विशाल शोभायात्रा, दोपहर 12:00 बजे महा आरती छप्पन भोग की महाप्रसादी,

विशेष आकर्षण: कथा के साथ-साथ 31वाँ विशाल श्री साईं भंडारा भी आयोजित किया जा रहा है, जहाँ सभी भक्त प्रभु का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
आमंत्रण: सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों को सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित इस पुण्यमयी आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।
"श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण और प्रभु का प्रसाद ग्रहण करना, जीवन में सुख, शांति और पुण्य का मार्ग प्रशस्त करता है।"
यह जानकारी साईं भक्त दीपक महाजन द्वारा सादर प्रेषित की गई है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालु जन उपस्थित होकर धर्म लाभ अवश्य उठाएं।

Tags :
अलीराजपुर
जोबट