Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन आवश्यक- डॉ प्रकाश : झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर9425 490 641 ,,,

जावेद शीशगर

Sat, May 17, 2025 0 Views

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन आवश्यक- डॉ प्रकाश उपाध्याय झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425 490 641

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में शनिवार को उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया । इस दौरान पूर्व जिला एनसीडी अधिकारी रतलाम डॉ प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाए, स्वस्थ जीवन शैली अपनाए,सेहतमंद भोजन करे, फास्ट फूड से बचे व नियमित व्यायाम करे, तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहे । 30 वर्ष आयु से लेकर सभी आयु के व्यक्तियों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच कराना चाहिए ताकि उच्च रक्तचाप से बचा जा सके । सीबीएमओ जावरा डा शंकरलाल खराड़ी एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डा दीपक पालड़िया ने कहा कि शरीर का वजन नियंत्रित करे तथा नमक का सेवन कम करे, तनाव का प्रबंधन करें, रक्तचाप की जांच नियमित रूप से कराना चाहिए, रात्रि में 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है उच्च रक्तचाप से दुनिया में एक अरब 28 करोड़ पीड़ित हैं, भारत जैसे विकासशील देश में यह समस्या तेजी से बढ़ रही है । देश का हर 5 वा व्यक्ति रक्तचाप से जूझ रहा है, वर्तमान समय में 30 प्रतिशत से ज्यादा वयस्को को उच्च रक्तचाप है । सिविल हॉस्पिटल जावरा में शनिवार को 79 लोगों का ब्लड प्रेशर चेक किया गया इसमें से 9 उच्च रक्तचाप के तथा 6 निम्न रक्तचाप के नए पेशेंट मिले,जिनका उपचार प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम में डा दिनेश पाटीदार,शैलेन्द्र कुमार दवे,बसंती लाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, डा नरेंद्र सालवी,स्वीटी झाला,विजय ललन, अनिल पटेल, ज्ञानेश पाटीदार आदि उपस्थित थे ।

Tags :

रतलाम