झाबुआ जिले में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान के चलते अवैध गतिविधियों पर क : जिसमे 07 प्रकरण बनाए गए जिसमें 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया
जावेद शीशगर
Sun, Jun 1, 2025 0 Views
झाबुआ जिले में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान के चलते अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की गई।
जिसमे 07 प्रकरण बनाए गए जिसमें 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 67.41 लीटर अवैध शराब ( कीमती 26290 रुपए ) जप्त की गई।
झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर
झाबुआ दिनांक 31 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में झाबुआ जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट तथा सार्वजनिक स्थलों पर केंद्रित रहा।

इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, हाइवे किनारे स्थित ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान कई ढाबों पर अवैध गतिविधियों अवैध शराब में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस टीमों द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई, पूछताछ की गई एवं आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की गई। साथ ही ढाबे पर कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान भी की गई कि वह कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं है।

ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे आगंतुकों का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें, CCTV कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

इस अभियान का उद्देश्य जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। जनता द्वारा पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की गई एवं सहयोग भी प्रदान किया गया।
अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कुल 07 प्रकरण बनाए गए जिसमें 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 67.41 लीटर अवैध शराब ( कीमती 26290 रुपए ) जप्त की गई।
Tags :
Jhabua
चेकिंग करते पुलिस