Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

कलेक्टर बनखेड़ी क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों का निरीक्षण चौपाल : लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

जावेद शीशगर

Tue, Aug 19, 2025 0 Views

कलेक्टर बनखेड़ी क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों का निरीक्षण चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

नफीस खान बनखेड़ी

कलेक्टर ने किया बनखेड़ी क्षेत्र के दूरस्थ ग्रमीण अंचलों का निरीक्षण चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश कलेक्टर सोनिया मीना ने सोमवार को तहसील बनखेड़ी के दूरस्थ ग्राम धड़ाव–पड़ाव, डंगरहाई एवं तिंदवाड़ा का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, शासकीय विद्यालयों एवं रेशम केंद्र का अवलोकन कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने धड़ाव–पड़ाव पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व, ई-केवाईसी, आधार RoR की समीक्षा की साथ ही उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए कलेक्टर मीना ने चौपाल लगाकर किसानों से खाद एवं उर्वरक की समस्या पर चर्चा की तथा कामती समिति के माध्यम से किसानों को यूरिया वितरण करने के निर्देश दिए साथ ही, ग्राम धड़ाव में श्मशान घाट निर्माण हेतु जनपद सीईओ को प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया कलेक्‍टर द्वारा ग्राम डंगरहाई में आंगनवाड़ी केंद्र एवं शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया इस दौरान ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी भवन के जर्जर होने की समस्या से अवगत कराया, तत्संबंध में कलेक्टर ने सीडीपीओ को नवीन भवन निर्माण हेतु एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए चौपाल के दौरान ग्रामवासियों को पेयजल आपूर्ति की समस्या के संबंध में कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत पिपरिया को आवश्यक कार्यवाही कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने रेशम केंद्र, तिंदवाड़ा पहुंच कर रेशम केंद्र का निरीक्षण किया साथ ही हितग्राही एवं रेशम कार्य कर लखपति बनी दीदीयो से चर्चा कर उन्हें उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया साथ ही, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, बंटवारा आदि से संबंधित प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राजस्व विभाग को स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित पट्टा वितरण शीघ्र करने के निर्देश भी दिए इस अवसर पर एसडीएम पिपरिया अनीशा श्रीवास्तव, तहसीलदार बनखेड़ी सुश्री अंजू लोधी, नायब तहसीलदार रामसिपाही मरावी, सीईओ जनपद पंचायत बनखेड़ी रीना कुमारिया, सीडीपीओ पिपरिया श्री अनिल चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Tags :

बनखेड़ी