Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

एमपी में बढ़ते महिला उत्पीड़न अपराधों पर नियंत्रण : हेतु महिला कांग्रेस विंग ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जावेद शीशगर

Tue, Apr 22, 2025 0 Views

एमपी में बढ़ते महिला उत्पीड़न अपराधों पर नियंत्रण हेतु महिला कांग्रेस विंग ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 उज्जैन संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 👇👇

मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न अपराधों नाबालिक बालिकाओं से यौन शोषण जैसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाने वहीं प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जावरा एसडीएम कार्यालय पर महिला कांग्रेस रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष वंदना राज पुरोहित के नेतृत्व में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । यह जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष वंदना पुरोहित ने बताया कि महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते शौषण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है,प्रदेश में नाबालिक बालिकाओं ओर महिलाओं के साथ यौन शोषण की घटनाए आए दिन सामने आ रही हैं। भाजपा सरकार का महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर कोई ध्यान नहीं है अपराधों को बढ़ावा देती सरकार को महिलाओं के हित में अपराधियों के खिलाफ़ सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके इस दौरान महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि श्रोत्रिय, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन खान, श्रीमती संजू भाटी, पूर्व पार्षद श्रीमती श्यामा पारखी ,आरिफा कछावा, निर्मला पुरोहित, राजश्री जाटव, कैलाशी मालवीय, मनोरमा नामदेव, पूर्व सरपंच शंकर लाल मालवीय कृष्णा अखेड़िया व शाहिदा खान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही ।

Tags :

मध्यप्रदेश