Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

जोबट ने किया 'एक पेड़ मां के नाम' महाभियान का आयोजन

को मिली 10 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों की सौगात।

​जोबट: भारतीय जनता पार्टी मंडल जोबट की आगामी मासिक बैठक

युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 जून को, समाज को जोड़ने की अनूठी पहल

थांदला का हाट बाजार हुआ मंडी में स्थानांतरित

सुचना

प्रदेश की कलम 24x7 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

बखतगड़ पुलिस ने अंधे क़त्ल का किया पर्दाफास : अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,

बखतगड़ पुलिस ने अंधे क़त्ल का किया पर्दाफास

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,

तीनों आरोपी गिरफ्तार

आलीराजपुर

पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर, श्री रघुवंश कुमार सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार के प्रभावी निर्देशन में थाना बखतगढ़ पुलिस ने ग्राम कोसारिया में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझाते हुए घटना कारित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण एवं मर्ग जांच: दिनांक 10.05.2026 को सूचनाकर्ता धोलिया पिता वरजु सोलंकी ने सूचना दी थी कि उसका भतीजा उदेसिंह उर्फ उदिया (उम्र 35 वर्ष) अपने घर में मृत अवस्था में खाट पर पड़ा है, जिसके गले पर लाल रंग के चोट के निशान हैं। सूचना पर तत्काल मर्ग क्रमांक 19/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिसोदिया एवं चौकी प्रभारी छकतला उनि राहुल चौहान द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। शव परीक्षण रिपोर्ट में डॉक्टरों की टीम ने मृत्यु का कारण (गला घोंटने के कारण दम घुटना) बताते हुए इसे प्रकृति में "होमिसाइडल" (हत्यात्मक) श्रेणी का पाया। मर्ग जांच और साक्षियों के बारीकी से लिए गए कथनों के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की पत्नी वडदी का ग्राम कोसारिया के ही अजन रावत के साथ पिछले दो वर्षों से अवैध संबंध था। आरोपी अजन रावत, जो बड़वे का काम करता था, बीमारी ठीक करने के बहाने मृतक के घर आता-जाता था। साक्ष्यों के अनुसार, घटना की रात आरोपी अजन और उसका भतीजा राहुल मृतक के घर के आसपास देखे गए थे। योजनाबद्ध तरीके से पत्नी वडदी ने अपने प्रेमी अजन और उसके सहयोगी राहुल के साथ मिलकर सो रहे उदेसिंह की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे सामान्य मृत्यु का रूप देने का प्रयास किया।

पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी: सम्पूर्ण जांच के पश्चात थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.05.2026 को अजन पिता रणसिंह रावत (प्रेमी/मुख्य आरोपी) राहुल पिता नट्टा रावत (सहयोगी) एवं वडदी पति उदेसिंह सोलंकी (मृतक की पत्नी) को गिरफ्तार कर मान0 न्‍यायालय पेश किया गया, जहा से उन्‍हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

सराहनीय भूमिका: उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करने में निरीक्षक संतोष सिसोदिया थाना प्रभारी थाना बखतगढ़, उनि राहुल चौहान चौकी प्रभारी चौकी छकतला, सउनि नानुराम पटेल, म.प्र.आर. ममता, म.प्र.आर. महबाई, प्र.आर. केशरसिंह, आर. गोविन्द, आर. सुनील, आर. दिनेश, आर. जगदीश, आर. चंदन एवं आर. रमेश कटारे की मुख्य भूमिका रही।

✍️आलीराजपुर से जितेद्र प्रसाद वाणी की रिपोर्ट

Tags :

अलीराजपुर