: आदिवासीयो से भेदभाव पूर्व रवैया अपनाने से धार नगर पालिका में मंगलवार को दिया जाएगा धरना
जावेद शीशगर
Sat, Aug 31, 2024 0 Views
आदिवासियों से भेदभाव पूर्व रवैया अपनाने से धार नगर पालिका में मंगलवार को दिया जाएगा धरना
गरीब आदिवासियों के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा सौतेला व्यवहार - गोलू ओसारी
रिपोर्ट धार जिला ब्यूरो भगवान मुहल्दा
भीलीस्थान लायन सेना धार नगर अध्यक्ष गोलू ओसारी द्वारा बताया गया की नगर पालिका धार के कर्मचारीयो द्वारा आए दिन हमारे आदिवासी दलित भाईयो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है,आए दिन उनके तराजू एवम अन्य सामग्री जप्त कर ली जाती है सरकारी हॉस्पिटल और महाजन वाले रास्ते पर हमारे कुछ आदिवासी दलित गरीब भाई और बहने उनका घर खर्चा चलाने के लिए छोटी छोटी सब्जी की दुकान लगाते है ,उनके द्वारा किसी भी प्रकार से स्थाई अतिक्रमण भी नही किया गया है उनके पास आजीविका के लिए एक मात्र साधन हाथ चलित ठेला गाड़ी एवम यह छोटी अस्थाई छोटी दुकानें लेकिन कुछ दिनो से नगर पालिका धार के कर्मचारीयो द्वारा लगातार उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है वे लोग आए दिन आकर बोलते हे आप की दुकानें हटाओ नही तो समान भर कर ले जाएंगै एक और जहा गरीब आदिवासी दलित परिवार के लोग जैसे तैसे अपना जीवन निर्वाह बड़ी ईमानदारी से कर रहे है वही दूसरी ओर उद्योगपतियों एवम राजनेतिक रसूख रखने वाले बड़े व्यापारियों द्वारा धार नगर में कई जगह स्थाई अतिक्रमण कर रखा है ,मुख्य बाजार में भी व्यापारियों द्वारा रोड पर शेड लगाकर एवम समान बाहर रख कर अतिक्रमण कर रखा है लेकिन नगर परिषद धार के कर्मचारियो-अधिकारियों को यह स्थाई अतिक्रमण नहीं दिख रहा है । इन गरीब दलित आदिवासी समुदाय के लोगो को बेवजह हटाया जाता है तो इन्हे कही अन्य जगह विस्थापन की व्यवस्था की किया जाए ताकि इनकी अजीविका प्रभावित न हो। इन्ही सब समस्याओं के समाधान को लेकर भीलीस्थान लायन सेना धार द्वारा नगर पालिका धार में दिनांक 3 सितंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से धरना देकर समस्या के निराकरण की मांग उच्च अधिकारियों से की जायेगी ,समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकलता है तो नगर पालिका धार कैंपस में ही टेंट लगा कर अनिश्चित काल के लिए पीड़ित परिवारो सहित स्थाई रूप से धरना प्रदर्शन करेंगे ।
भीलीस्थान लायन सेना धार नगर अध्यक्ष गोलू ओसारी द्वारा बताया गया की नगर पालिका धार के कर्मचारीयो द्वारा आए दिन हमारे आदिवासी दलित भाईयो के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है,आए दिन उनके तराजू एवम अन्य सामग्री जप्त कर ली जाती है सरकारी हॉस्पिटल और महाजन वाले रास्ते पर हमारे कुछ आदिवासी दलित गरीब भाई और बहने उनका घर खर्चा चलाने के लिए छोटी छोटी सब्जी की दुकान लगाते है ,उनके द्वारा किसी भी प्रकार से स्थाई अतिक्रमण भी नही किया गया है उनके पास आजीविका के लिए एक मात्र साधन हाथ चलित ठेला गाड़ी एवम यह छोटी अस्थाई छोटी दुकानें लेकिन कुछ दिनो से नगर पालिका धार के कर्मचारीयो द्वारा लगातार उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है वे लोग आए दिन आकर बोलते हे आप की दुकानें हटाओ नही तो समान भर कर ले जाएंगै एक और जहा गरीब आदिवासी दलित परिवार के लोग जैसे तैसे अपना जीवन निर्वाह बड़ी ईमानदारी से कर रहे है वही दूसरी ओर उद्योगपतियों एवम राजनेतिक रसूख रखने वाले बड़े व्यापारियों द्वारा धार नगर में कई जगह स्थाई अतिक्रमण कर रखा है ,मुख्य बाजार में भी व्यापारियों द्वारा रोड पर शेड लगाकर एवम समान बाहर रख कर अतिक्रमण कर रखा है लेकिन नगर परिषद धार के कर्मचारियो-अधिकारियों को यह स्थाई अतिक्रमण नहीं दिख रहा है । इन गरीब दलित आदिवासी समुदाय के लोगो को बेवजह हटाया जाता है तो इन्हे कही अन्य जगह विस्थापन की व्यवस्था की किया जाए ताकि इनकी अजीविका प्रभावित न हो। इन्ही सब समस्याओं के समाधान को लेकर भीलीस्थान लायन सेना धार द्वारा नगर पालिका धार में दिनांक 3 सितंबर 2024 को प्रातः 11 बजे से धरना देकर समस्या के निराकरण की मांग उच्च अधिकारियों से की जायेगी ,समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकलता है तो नगर पालिका धार कैंपस में ही टेंट लगा कर अनिश्चित काल के लिए पीड़ित परिवारो सहित स्थाई रूप से धरना प्रदर्शन करेंगे ।Tags :