Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

नगर परिषद तलेन की लचर पेयजल और सफाई व्यवस्था पर : कांग्रेस पार्टी ने जताई नाराजगी, चेताया आंदोलन का अल्टीमेटम

जावेद शीशगर

Wed, Jul 23, 2025 0 Views

नगर परिषद तलेन की लचर पेयजल और सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी ने जताई नाराजगी, चेताया आंदोलन का अल्टीमेटम

रिपोर्टर शाहिद अंसरी

तलेन नगर की आम जनता इस समय पेयजल संकट और गंदगी की गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस पार्टी ने नगर परिषद तलेन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में 3 से 4 दिन में एक बार नल आ रहा है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश सिर पर है लेकिन नाली-नालों की सफाई अब तक नहीं की गई है। इससे सड़कों पर गंदा पानी बहने और मैला मैदान जैसी जगहों पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है, जिससे कई रहवासी इलाकों में पानी भर सकता है और बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

इसके अलावा, नगर में खुलेआम घूम रहे सुअर जानवरों से भी गंदगी और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी ने चेताया है कि यदि पेयजल, सफाई और आवारा पशुओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। इस मौके परइसी को लेकर कांग्रेसी पार्टी के वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण जन उपस्थित थे रईस भाई मेव गोविंद सिंह गुर्जर पूर्व जिला परिषद ओम पाटीदार दिनेश यादव पूर्व पार्षद अकरम जोगी रईस मंसूरी वर्तमान पार्षद अकिल मेव और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे

Tags :

तलेन