Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

शीत लहर के कारण 7 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक अवकाश : 8 जनवरी से प्रातः 10 बजे के बाद लगेंगी कक्षाएं

जावेद शीशगर

Wed, Jan 7, 2026 0 Views

शीत लहर के कारण 7 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक अवकाश

8 जनवरी से प्रातः 10 बजे के बाद लगेंगी कक्षाएं

धार, 6 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी धार द्वारा तापमान में निरंतर गिरावट एवं शीत लहर के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार धार जिलान्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदानप्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई. एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 07 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदानप्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई. एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 08 जनवरी 2026 से कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 10.00 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएंगी।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Tags :

Dhar