Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

एमपी के 24 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर भाजपा का फोकस : एमपी के 24 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर भाजपा का फोकस

जावेद शीशगर

Sat, Nov 8, 2025 0 Views

एमपी के 24 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर भाजपा का फोकस

झाबुआ एमपी न्यूज़ 24मप्र ब्यूरो भगवान मुजाल्दा

-बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन के मौके पर 15 नवंबर को भाजपा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में जुट गई है। इस मौके पर भाजपा का फोकस 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभा सीटों में पकड़ मजबूत करने पर है।

बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन के मौके पर 15 नवंबर को भाजपा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में जुट गई है। इस मौके पर भाजपा का फोकस मध्यप्रदेश के 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभा सीटों में पकड़ मजबूत करने पर है। इन विधानसभा सीटों में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान स्वाभिमान सम्मेलन, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम, जनजातीय स्मारकों, देवस्थानों की साफ सफाई, दीपोत्सव किया जाएगा। यात्राओं का समापन 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में होगा। यह जानकारी पत्रकारों से रूबरू होते हुए संयुक्त रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री विजय शाह ने दी।

इन जिलों में निकाली जाएंगी गौरव यात्रा

ये यात्राएं हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, उमरिया और देवास जिलों में लगातार 4 दिनों तक चलेंगी। मंत्री शाह ने बताया, जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस के समापन अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

Tags :

Madhya pradesh