Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

विश्व_दिव्यांग_दिवस के अवसर पर मदर टैरेसा झाबुआ में शिविर : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार

जावेद शीशगर

Wed, Dec 3, 2025 0 Views

विश्व_दिव्यांग_दिवस के अवसर पर मदर टैरेसा झाबुआ में शिविर

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमती विधि सक्सेना के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वाधान में मदर टैरेसा आश्रम झाबुआ में 03 दिसम्बर-2025 विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर नालसा (मानसिक बीमारी और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना-2024 अंतर्गत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री शिव कुमार डावर न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक रूप से विकलांग एवं मानसिक बीमार व्यक्तियों को समाज में विशेष सुरक्षा, संवेदना और सम्मान की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 ऐसे व्यक्तियों को समान अवसर, गरिमा, उचित इलाज, सुरक्षित वातावरण तथा भेदभाव से संरक्षण प्रदान करते हैं। न्यायाधीश ने यह भी बताया कि मानसिक बीमारी कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक स्वास्थ्य अवस्था है, जिसका सही उपचार और सहयोग मिलने पर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग एवं मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकें।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक ने उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं, उपचार संबंधी प्रावधानों तथा हिंसा या प्रताड़ना से सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में मदर टैरेसा सिस्टर्स, स्टॉफ उपस्थित रहें।

Tags :

Jhabua