Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

महज 3 साल की उम्र में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही इंदौर की मासूम : अनिका शर्मा इस समय एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी SMA टाइप-2 से जूझ रही है।

जावेद शीशगर

Thu, Apr 2, 2026 0 Views

मेघनगर/इंदौर।

महज 3 साल की उम्र में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही इंदौर की मासूम अनिका शर्मा इस समय एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी SMA टाइप-2 से जूझ रही है। यह बीमारी धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियों को खत्म कर देती है और समय रहते इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है।

डॉक्टरों के अनुसार, अनिका के इलाज के लिए एक विशेष इंजेक्शन की जरूरत है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है। यह इंजेक्शन भारत में उपलब्ध नहीं है और विदेश से मंगवाना पड़ता है, जो परिवार के लिए असंभव जैसा है।

अपनी बेटी को बचाने की आस में परिवार अब समाज से मदद की गुहार लगा रहा है। इसी क्रम में अनिका और उसका परिवार 2 अप्रैल (हनुमान जयंती) को मेघनगर आ रहा है।

इस अवसर पर मेघनगर के फूटतालाब मंदिर में शाम 8 बजे एक विशेष सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मासूम की जिंदगी बचाने की अपील की गई है।

परिवार का कहना है—

"हमारी बेटी की जिंदगी अब समाज की दया और सहयोग पर टिकी है।"

₹10, ₹20, ₹50 या ₹100 जैसी छोटी-सी मदद भी अनिका के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकती है।

Tags :

इंदौर झाबुआ मेघनगर