Wed 06 May 2026

ब्रेकिंग

बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

लेखापाल जामसिंह अमलियार को कलेक्टर ने किया निलंबित : लेखापाल जामसिंह अमलियार को कलेक्टर ने किया निलंबित

जावेद शीशगर

Fri, Dec 12, 2025 0 Views

लेखापाल जामसिंह अमलियार को कलेक्टर ने किया निलंबित

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा लोकायुक्त पुलिस इंदौर की कार्यवाही एवं रिश्वत राशि प्राप्त करने संबंधी गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए श्री जामसिंह अमलियार, लेखापाल, जनजातीय कार्य विभाग, झाबुआ को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा 11 दिसंबर 2025 को की गई कार्यवाही में श्री अमलियार को शिकायतकर्ता/आवेदक श्री शांतिलाल वसुनिया, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय आम्बापाड़ा, संकुल केन्द्र हाईस्कूल बोलासा, विकासखंड पेटलावद की शिकायत पर ₹14,500/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस संबंध में उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री अमलियार का मुख्यालय खंड शिक्षा कार्यालय, रानापुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Tags :

झाबुआ