65 करोड़ की रंगदारी मांगने वाली एंकर और पत्रकार धाराएं : शाजिया के घर से साढ़े 34 लाख बरामद
Tue, Jun 10, 2025
हाफिज शाह
नई दिल्ली
। ब्लैक एंड वाइट वाले सरकारी VVIP तिहाड़ी पत्रकार के बाद अब 65 करोड़ के 'महाब्लैकमेल' के एक नये रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। भारत 24 न्यूज चैनल की पूर्व एंकर शाजिया निसार और उसके सहयोगी अमर उजाला डिजिटल के पूर्व एंकर आदर्श झा पर 65 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट चलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने मंगलवार को इन्हे गिरफ्तार कर लिया।
शाजिया और आदर्श ने कथित तौर पर भारत 24 चैनल के वरिष्ठ अधिकारियों को झूठे यौन शोषण के आरोपों में फंसाने की धमकी दी और उगाही की कोशिश की। उगाही भी पांच दस लाख की नहीं, पूरे 65 करोड़ रूपये की। शाजिया ने शुरुआत में 5 करोड़ रुपये की मांग की, जो बाद में बढ़ते बढ़ते 65 करोड़ तक पहुंच गई। इस धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं, जो पुलिस जांच में सबूत के तौर पर सामने आईं।
रैकेट का मोडस ऑपरेण्डी यह था कि शाजिया और आदर्श ने चैनल मालिक और प्रबंधन को उनकी इज्जत मिट्टी में मिला देने कि धमकियां दी। शाजिया फोन करती, धमकियां देतीं, जिनमें झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की बात शामिल थी। दोनों ने मिलकर संगठित तरीके से इस उगाही की योजना बनाई। शाजिया के घर पुलिस ने छापा मारा तो साढ़े 34 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए, जो इस रैकेट के संचालन का पुख्ता सबूत माने जा रहे हैं। संभावित नेटवर्क के बारे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में अन्य पत्रकार या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल थे।
भारत 24 चैनल प्रबंधन ने शाजिया और आदर्श के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने 10 जून 2025 को सुबह दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को गौतम बुद्ध नगर की सिविल जज जुही आनंद की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
भारत 24 के एमडी, ग्रुप एडिटर, कंसल्टिंग एडिटर अनिता हाडा, और HR हेड अनु श्रीधर ने शाजिया, उनकी मां नसीम बानो, और आदर्श झा के खिलाफ धमकियों, अभद्रता, और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में तीन FIR दर्ज कराईं हैं। रैकेट की मुख्य आरोपी, भारत 24 और रिपब्लिक भारत में की पूर्व एंकर थीं। आदर्श झा अमर उजाला डिजिटल का पत्रकार, जो शाजिया के साथ मिलकर इस रैकेट को चला रहा था। शाजिया की मां नसीम बानो जिनके खिलाफ भी FIR में ब्लैकमेलिंग और धमकियों के आरोप हैं।
पुलिस को शक है कि इस सिंडिकेट में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच चल रही है! यह मामला मीडिया की साख पर सवाल उठाने वाला है, और पुलिस इस रैकेट के पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है। कुछ लोगों ने पत्रकारिता के पवित्र पेशे को डाकेजनी का साधन बना रखा है! यह शर्मनाक है!
राजा रघुवंशी हत्याकाण्ड,,, : पुलिस ने कातिल के घर से कपड़े बरामद किए
Tue, Jun 10, 2025
सोनम ने बैंक से 9 लाख निकाले
हत्यारों को सुपारी के 4 लाख दिए
आरोपियों से नकदी भी बरामद
हाफिज शाह
इंदौर
। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनमचंद यादव ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात में शामिल सभी आरोपी अक्सर स्कीम नंबर 155 के खाली मैदान में मिलकर हत्या की साजिश रचते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए नए मोबाइल और नए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया, ताकि उनकी लोकेशन और बातचीत ट्रेस न हो सके। इसी कड़ी में पुलिस ने इंदौर के नंदबाग स्थित आरोपी विशाल के घर पर छापेमारी की। यहां से पुलिस को हत्या के वक्त पहने गए कपड़े मिले, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक विशाल के घर से अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि राजा रघुवंशी पर पहला वार विशाल ने किया था।
मामले की पड़ताल में यह भी स्पष्ट हुआ कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर करवाई थी। सोनम ने हनीमून के बहाने मेघालय का टूर प्लान किया और लौटने का टिकट न लेकर पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी। सोनम और राज ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को सुपारी दी, जिनमें विशाल भी शामिल था। हत्या के बाद सभी आरोपी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए थे। पुलिस ने सोनम, राज और तीनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि सोनम ने बैंक से 9 लाख रुपये निकाले थे, जिसमें से 4 लाख रुपये हत्या की सुपारी के तौर पर दिए गए। पुलिस ने आरोपियों से नकदी भी बरामद की है।
तकनीकी जांच में सोनम और राज की लोकेशन, चैटिंग और सीसीटीवी फुटेज से भी कई अहम सुराग मिले हैं। अब पुलिस ने बरामद कपड़ों सहित अन्य सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय भेजा गया है, जहां हत्या के हर पहलू की दोबारा जांच की जाएगी। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद राजा रघुवंशी के परिवार और समाज में भारी आक्रोश है। पुलिस की कड़ी जांच और साक्ष्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिशों के चलते मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।
संत कबीर दास जी की तृतीय जन्मोत्सव : हर्षोल्लास पूर्वक मनाई
Tue, Jun 10, 2025
मोहम्मद इस्लाम
डग:
- संत कबीर दास जी का तृतिय जन्मोत्सव कबीर आश्रम से, कबीर आश्रम समिति के संरक्षण में, रथ मे संत कबीर दास जी की प्रतिमा रखकर ,बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा कबीर दास जी के भजन कीर्तन करते हुए निकालीं जो बुधवारिया गेट, होली थडा, गणेश चौक, नीम चौक, गंगधार गेट, पुराना बस स्टेंड होते हुए जुलूस कबीर आश्रम पहुंचा, जुलुस का जगह-जगह स्वागत पुष्प प्रतिमा पर चडा कर, पुजा की, कहीं शरबत तो कहीं अल्पाहार कराया
कबीर आश्रम में प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर पूजा अर्चना बाद, प्रसाद वितरण के बाद समापन हुआ इस अवसर पर गुरुदेव पदम् श्री प्रहलाद सिंह टिपानिया, कबीर आश्रम समिति अध्यक्ष मदनलाल मेहर ,,कैलाश चंद, भेरूलाल भड़का,, रमेश चंद मेहर गणेश पुरा, अरविंद लड़ोती,गौरधनलाल ठेकेदार, रतनलाल, शंभूलाल अध्यापक,देवीलाल अध्यापक,पर्वत लाल एडवोकेट, मेहर समाज के लोग व महिलाएं व कई गांव के समाज जन शोभायात्रा में उपस्थित थे पुलिस ए एस आई लाल सिंह के साथ जाप्ता शोभायात्रा में साथ चल रहे थे