पुलिस-आबकारी की मेहरबानी से बमोरी खुर्द में चल रहा अवैध ढाबा, : देसी-अंग्रेजी शराब का कारोबार_ राम टोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह के संरक्षण में खुलेआम बिक रही शराब
जावेद शीशगर
Wed, May 27, 2026 14 Views
पुलिस-आबकारी की मेहरबानी से बमोरी खुर्द में चल रहा अवैध ढाबा, देसी-अंग्रेजी शराब का कारोबार_
राम टोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह के संरक्षण में खुलेआम बिक रही शराब
घुवारा (छतरपुर)
पत्रकार संदीप सिंह घोष
मो. 7489514951
राम टोरिया चौकी अंतर्गत ग्राम बमोरी खुर्द में स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की मेहरबानी से अवैध ढाबे का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी दौलत सिंह की मेहरबानी से इस ढाबे पर देसी व अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मैन रोड पर स्थित इस ढाबे पर दिन रात शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम होते ही यहां देसी और अंग्रेजी शराब की पेटियां पहुंच जाती हैं। ढाबे की आड़ में शराब परोसी जा रही है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राम टोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह के संरक्षण के चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। आबकारी विभाग को भी कई बार सूचना दी गई, लेकिन छापामार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है।
स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और महिलाओं को इस अवैध ढाबे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात में शराबियों द्वारा गाली-गलौज और हंगामा आम बात हो गई है।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि बमोरी खुर्द के इस अवैध ढाबे पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाए।
Tags :
मध्य प्रदेश
Mp police
छतरपुर
आबकारी विभाग