बनखेड़ी लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा मे उ : बनखेड़ी लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन.
Thu, May 8, 2025
बनखेड़ी लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन.
नफीस खान बनखेड़ी
संस्था लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंडरी स्कूल बनखेड़ी का परीक्षा परीणाम विगत वर्षो कि तरह इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा.
विद्यालय कि कक्षा 12 मे हर्षित कुशवाहा पिता श्री रणवीर कुशवाहा ने विज्ञान समूह से 92% अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया.
वही कक्षा दसवीं कि कु मुस्कान सोनी पिता श्री सत्यनारायण सोनी ने भी 92% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया. मुस्कान सोनी ने गणित विषय मे 100/100 नंबर हासिल किये. सत्यम जारे ने 81% कु. रौशनी पांडेय ने 77% मुस्कान ठाकुर ने 73% अंशिका साहू ने 74% पवन ठाकुर ने 71% गगन राय ने 70% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवन्वित किया एवं महत्पूर्ण बात है कि दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों मे अधिकतर बच्चों ने प्रथम श्रेणी मे परीक्षा पास की. विद्यालय का सामूहिक परीक्षा परिणाम 88% रहा.
विद्यालय अध्यक्ष असफाक हुसैन बोहरा जी ने सभी बच्चों को एवं उनके माता पिता को शुभकामनायें दी. सभी बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय शिक्षकों एवं संस्था संचालक हिमांशु श्रीवास्तव को देते हुए कहा कि विद्यालय सभी बच्चों पर बारिकी से ध्यान देते हुए उनके छोटी से छोटी कमी को सुधारवाकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करते है